दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में लगातार टोकने से नाराज 12वीं के तीन छात्रों ने शिक्षक के पेट, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में आधा दर्जन से अधिक वार कर दिए थे। आसपास मौजूद शिक्षकों ने एक छात्र को दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए थे। हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
छात्र ने खुलासा किया है कि शिक्षक भूदेव लगातार टोकते थे जिससे तीनों छात्र नाराज थे। पुलिस फरार छात्रों की तलाश कर रही है। अन्य आरोपियों के उम्र के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, भूदेव इंद्रपुरी सी ब्लाॅक स्थित शहीद कैप्टन अमित वर्मा राजकीय सर्वोदय सह शिक्षा विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के शिक्षक हैं। करीब सवा 12 बजे स्कूल में छठा पीरियड चल रहा था।