फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म की शिकार नाबालिग ने ईएसआई अस्पताल में 28 दिसंबर को बच्चे को जन्म दिया था और चंद घंटों में ही नवजात की मौत हो गई थी। उसके बाद ही परिजन ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसीपी साहिबाबाद पूनम मिश्रा ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी के बच्चे को जन्म देने पर परिजन ने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दी थी। 31 दिसंबर को पुलिस ने दुष्कर्म, जान को खतरे में डालना, धमकी देने के अलावा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। टीम ने सोमवार देर रात आरोपी को दबोचने में सफलता पाई।
यह था मामला
आजाद ने पड़ोसी नाबालिग को अकेला पाकर दुष्कर्म किया था। उसके भाई को गोली मारने की बात कहकर डराया धमकाया भी था। उसके दिल्ली घुमाने के बहाने ले जाकर भी दुष्कर्म किया था। उसके गर्भवती होने का पता चलने पर गर्भ निरोधक गोली भी खाने को दी थी। पिछले दिनों ही पेट में दर्द होने पर नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि शुरूआत में अस्पताल पहुंचने पर नाबालिग व उसकी मां ने कुछ भी बताने से इन्कार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म करने वाला होटलकर्मी गिरफ्तार
साहिबाबाद। दोस्तों के साथ नववर्ष की पार्टी के बाद लिंक रोड थाना क्षेत्र के एलीगेंट होटल में पहुंची युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी होटलकर्मी को पुलिस ने सोमवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कौशांबी बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद पूनम मिश्रा ने बताया कि आरोपी होटलकर्मी सुबोध कुमार मूल रूप से गांव बुढ़ाईच थाना सैफऊ जिला हाथरस का रहने वाला है। वर्तमान मे आनंद विहार में रह रहा था। आरोपी से पूछताछ के बाद जेल भिजवाने की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें