फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डेढ़ घंटे तक नाले में खड़े होकर रिटायर्ड इंजीनियर ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ घंटे तक नाले में खड़े होकर रिटायर्ड इंजीनियर ने जताया विरोध
विज्ञापन

साहिबाबाद। गंदगी से परेशान होकर रिटायर्ड इंजीनियर हेमंत भारद्वाज रविवार को बृज विहार के नाले में उतरे और राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। वह सात डिग्री तापमान में करीब डेढ़ घंटे तक पोस्टर लेकर नाले में खड़े होकर ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

हेमंत भारद्वाज ने बताया कि वह सात बजे बृज विहार की पुलिया के पास गंदे नाले में उतरे और करीब आठ बजकर 40 मिनट तक खड़े रहकर अपना विरोध प्रकट किया। उन्होंने बताया कि बृज विहार नाले के कायाकल्प के लिए 10 करोड़ नगर निगम और 15 करोड़ रुपये अन्य मद से स्वीकृत हुए हैं। जनप्रतिनिधियों ने नाले की सफाई कराकर इसमें मछली छोड़ने का दावा किया था, लेकिन यह दावे सिर्फ जनता को बहकाने के लिए ही किए जाते हैं, धरातल पर कोई काम नहीं किया जाता है। इससे पहले भी वह पांच बार नाले में उतर चुके हैं, लेकिन न तो निरीक्षण के लिए नगर निगम का कोई अधिकारी पहुंचा और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने मौके पर स्थिति को जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें