वैशाली में पाइप लाइन लीक होने से सड़क पर जमा पानी । संवाद
- फोटो : SHAHIBABAD
एक सप्ताह से घरों में पहुंच रहा दूषित पेयजल
वैशाली। एक सप्ताह से वैशाली के तीन सेक्टरों में लोग दूषित पानी मिलने से परेशान हैं। पेयजल पाइपलाइन में रिसाव होने से समस्या बनी है। लगातार दूषित पानी मिलने से लोग पूरी तरह बोतल बंद पानी पर निर्भर हो गए हैं।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार जलकल विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। नगर निगम द्वारा निर्मित टीम 100 के सदस्य सुनील वैध ने बताया कि वैशाली सेक्टर-दो, सेक्टर-तीन और सेक्टर-चार में दूषित पानी और पेयजल रिसाव की समस्या है। वैशाली सेक्टर-चार में बुधवार देर शाम पेयजल पाइपलाइन में रिसाव होने से सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर जमा हो गया। इससे पहले वैशाली सेक्टर-2बी में पिछले चार दिन से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। एसएस रावत ने बताया कि वैशाली सेक्टर-3एफ मकान संख्या 445 से 495 वाली गली के सभी घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों को बीमारी का खतरा सता रहा है। नगर निगम के अधिकारियों को कहना है कि शिकायत मिली है, कर्मचारियों को लगाया गया है। जल्द ही दूषित पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा।