फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निगम कूड़ा गाड़ी के हेल्पर को कुत्तों ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम कूड़ा गाड़ी के हेल्पर को कुत्तों ने काटा
विज्ञापन

वसुंधरा। वसुंधरा सेक्टर 13 में शुक्रवार सुबह नगर निगम कूड़ा गाड़ी के हेल्पर पर चार-पांच कुत्तों ने हमला कर काट लिया। हेल्पर ने अपार्टमेंट में घुसकर अपना बचाव किया। हेल्पर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

मूल रूप से असम के रहने वाले 17 वर्षीय अख्तर हुसैन पुराना बस अड्डा गाजियाबाद के पास रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे प्लाट नंबर 483 में कूड़ा ले रहे थे। इसी दौरान चार-पांच कुत्तों ने हमला कर दिया। दो कुत्तों ने उनके बायी जांघ व पैर पर काट लिया। कुत्तों के हमले के दौरान वह अपार्टमेंट की पार्किंग में घुस गए और गेट बंद कर लिया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार में बताया कि हेल्पर का उपचार कराया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्तों का झुंड राह चलते लोगों पर हमला कर देता है। कुत्तों के हमले से कई वाहन चालक भी गिरकर घायल हो चुके हैं। कुत्ते कई लोगों को काट भी चुके हैं। कुत्तों का वैक्सीनेशन नहीं होने से रैबीज फैलने का भी खतरा रहता है। लोग इसकी शिकायत पार्षद व नगर निगम अधिकारियों से भी कर चुके हैं, फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें