फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शॉपिंग साइट का डिलीवरी मैन कीमती सामान चोरी कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कीमती सामान चोरी कर डिलीवरी मैन फरार
विज्ञापन

साहिबाबाद। साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र में ऑनलाइन शॉपिंग साइट में डिलीवरी मैन गंगाराम के खिलाफ लिंकरोड थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रबंधक व्यवसाय संचालन रामदत शर्मा ने बताया कि गुरुग्राम सेक्टर-82 निवासी गंगाराम ऑनलाइन शॉपिंग साइट कंपनी में ऑर्डर के पैकेट डिलीवरी करने का काम करता था। 11 अक्तूबर को उसने कंपनी से 49 शिपमेंट डिलीवरी करने के लिए रखे थे, लेकिन रात तक भी वह कंपनी नहीं लौटा तो उस पर शक हो गया। फोन करने पर उससे भी संपर्क नहीं हो पाया। अब उसके खिलाफ लिंकरोड थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर आरोपी की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें