फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पीपी ज्वैलर्स पर मिले 30 लाख के बिना हॉलमार्क के आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपी ज्वैलर्स पर मिले 30 लाख के बिना हॉलमार्क के आभूषण
विज्ञापन

इंदिरापुरम। पीपी ज्वैलर्स इंदिरापुरम में बिना बीआईएस हॉलमार्क के सोने के आभूषण बेचते हुए पाया गया। भारत मानक ब्यूरो की टीम द्वारा जांच अभियान में दुकान से करीब 30 लाख का सोना जब्त किया गया है। इसके साथ ही करीब सात किलो सोने के आभूषण, जो पुराने हॉलमार्क के मिले। इनकी कीमत चार करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

बीआईएस के संयुक्त निदेशक विक्रांत ने बताया कि सात किलो सोने के आभूषण, जो पुराने हॉलमार्क के थे, इनका कोई दस्तावेज दुकानदार नहीं दिखा सका है, ऐसे में दुकानदार को दस्तावेज जमा करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि जौहरी से जब पुराने हॉलमार्क वाले आभूषण संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो उनके द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। फिलहाल पुराने हॉलमार्क वाले आभूषणों को फर्म की सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है और पुरानी हॉलमार्किंग के साथ इतनी बड़ी मात्रा में आभूषणों की उपलब्धता को सही ठहराने के लिए जौहरी को इससे जुुड़े दस्तावेज जमा कराने को कहा गया है। भारत मानक ब्यूरो गाजियाबाद शाखा कार्यालय की टीम ने मैसर्स पीपी ज्वेलर्स (श्री गणेश ज्वैलर्स), जी-9 और 10, कृष्णा अपरा शॉपिंग कांप्लेक्स, वैभव खंड, इंदिरापुरम में तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की। इस कार्य में इंदिरापुरम थाने की पुलिस को लेकर टीम जांच करने पहुंची थी। इस दौरान, लगभग 30 लाख मूल्य के लगभग 500 ग्राम वजन वाले कुल 34 सोने के आभूषण जब्त किए गए, जिनमें बीआईएस हॉलमार्क नहीं था और कुछ टुकड़ों को सबूत के उद्देश्य से सील कर दिया गया है। जांच अभियान में भारतीय मानक ब्यूरो के संयुक्त निदेशक विक्रांत, उप निदेशक दिव्यांशु यादव, सहायक निदेशक विशाल कुमार, हरिओम मीणा और हरीश मीणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें