फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लापता बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 03 Dec 2022 07:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

परिवार ने कुछ लोगों पर रंजिश के चलते हत्या करने का शक जाहिर किया है। बच्ची के पिता ने दुष्कर्म और हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की तलाश और मामले की जांच पुलिस की छह टीमें कर रही हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद की एक कॉलोनी से बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे लापता हुई साढ़े चार साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव 24 घंटे बाद शुक्रवार सुबह 10:45 बजे घर से 30 मीटर दूर सिटी फॉरेस्ट के जंगल में मिला।

विज्ञापन


परिवार ने कुछ लोगों पर रंजिश के चलते हत्या करने का शक जाहिर किया है। बच्ची के पिता ने दुष्कर्म और हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की तलाश और मामले की जांच पुलिस की छह टीमें कर रही हैं।

एक कॉलोनी में राजमिस्त्री का काम करने वाले युवक अपनी पत्नी, तीन बेटी और माता-पिता के साथ रहते हैं। परिवार 2016 में कन्नौज से यहां आकर रहने लगा था। साढ़े चार साल की बेटी निजी स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा थी। बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे दादी उसको स्कूल से घर लाई थी। बच्ची खाना खाने के बाद घर के गेट पर खेल रही थी। दादी किसी काम के लिए अंदर गईं और पांच मिनट बाद बाहर आईं तो बच्ची लापता थी। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार बदमाश द्वारा बच्ची का मुंह दबाकर ले जाने की बात परिजनों से कही। राजमिस्त्री ने दोपहर तीन बजे पुलिस को बच्ची के लापता होने की सूचना दी।
विज्ञापन


कॉलोनी से करीब 10 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उनसे हर पहलू पर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए छह टीमें लगाई गई हैं। - ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, एसपी सिटी सेकंड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें