फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहा व्यापारी से ठग ने 25 हजार रुपये ठग लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहा व्यापारी से ठग ने 25 हजार रुपये ठग लिए
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली क्षेत्र के लोनी गाजियाबाद रोड स्थित लोहा व्यापारी से ठगों ने लोहे के गाटर खरीदने के नाम पर 25 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने फोन पर गाटर खरीद कर फर्जी पेमेंट का मैसेज पीड़ित को भेजा था। पीड़ित ने घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
चिरोड़ी गांव में केके गर्ग परिवार के साथ रहते हैं। उनकी गाजियाबाद रोड पर लोहे के सामान, गाटर सिल्ली की दुकान है। उनके अनुसार बृहस्पतिवार शाम उनके फोन पर एक कॉल आई।
विज्ञापन

कॉलर ने फोन पर ही 10 गाटर खरीदे, जिसकी कीमत 18000 रुपये है। ठग ने पैसा खाता संख्या लेकर उसमें ट्रांसफर करने का झांसा दिया। इसके बाद ठग ने 38000 का फर्जी मैसेज व्यापारी के मोबाइल पर भेज दिया। ठग ने व्यापारी को दोबारा कॉल कर कहा कि उसने गलती से उनके खाते में 20000 रुपये अधिक डाल दिए।
विज्ञापन

अधिक पैसे उनके लड़के को देना। कुछ देर बाद ठग का लड़का दुकान पर आ गया और 20000 रुपये लेकर चला गया। इसके बाद ठग ने कुछ देर बाद फिर उसी व्यापारी को फोन किया। उसने दो बंडल सरिया भेजने को कहा। इस बार सरिये का बिल 12000 रुपये था। ठग ने फिर से 17000 रुपये का फर्जी मैसेज उन्हें डाल दिया। 5000 रुपये माल के साथ भेजने को कहा। व्यापारी ने व्यक्ति के बताए हुए स्थान जावली में ट्रैक्टर से लोड करा कर माल भेज दिया। ट्रैक्टर जावली पहुंचा तो ठग का साथी ट्रैक्टर चालक से पैसे लेकर मौके से फरार हो गया। ठग द्वारा बताया पता न मिलने पर चालक वापस आ गया। बाद में व्यापारी ने अपना खाता चेक किया, तो उसमें पैसे नहीं आए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की है। लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और आरोपी के नंबर के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें