फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने की आत्महत्या, पत्नी व प्रेमी पर प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या, पत्नी व प्रेमी पर प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन

खोड़ा। अनिल विहार में किराए पर रहने वाले मंटू कुमार (27) ने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। भांजे ने परिवार को घटना की सूचना दी। भाई ऋषि कुमार ने मृतक की पत्नी बिंदू और उसके प्रेमी रविंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों मिलकर मंटू को प्रताड़ित करते थे। खोड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से देवरिया के भाटपाररानी ग्राम पोस्ट वथाना निवासी ऋषि कुमार ने बताया कि उनका भाई मंटू कुमार नोएडा की निजी कंपनी में काम करता था। वह पत्नी बिंदू और सात साल के बच्चे के साथ रहता था। आरोप है कि मंटू कुमार अपनी पत्नी से काफी परेशान रहता था क्योंकि उसका पड़ोसी रविंद्र से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बारे में जब मंटू को पता चला तो उसने कई बार पत्नी को इसके लिए मना किया लेकिन वह नहीं मानी। ऋषि का कहना है कि आत्महत्या से पहले मंटू ने बिंदू को फोन करके वापस आने के लिए कहा था। नौ नवंबर को दोपहर 12 बजे मंटू ने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों को इसका पता चला तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई। उन्होंने पत्नी बिंदू और उसके प्रेमी रविंद्र पर मुकदमा दर्ज कराया है। खोड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रहे हैं। जल्द दोनों को पकड़कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें