फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनावनी के फार्म हाउस में मुजरा डांस, महिला डांसर पर उड़ाए नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
कनावनी के फार्म हाउस में मुजरा डांस, महिला डांसर पर उड़ाए नोट
विज्ञापन

इंदिरापुरम। कनावनी के एक फार्म हाउस में महिला डांसरों द्वारा मुजरा डांस करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर मुजरे का वीडियो वायरल हो गया। पार्टी में महिला डांसरों पर जमकर नोट बरसाए गए। इंदिरापुरम थाने में फार्म हाउस संचालक पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
वायरल वीडियो में फार्म हाउस कनावनी गांव के सुभाष यादव का बताया गया है। फार्म हाउस में पार्टी आयोजन के दौरान कई लोग टेबल पर बैठकर खाना खा रहे हैं। उनकी टेबल पर शराब की बोतलें भी रखी हुई हैं। इस दौरान आयोजकों द्वारा पार्टी में दो महिला डांसर बुलाकर उन्हें अलग-अलग गानों पर नचाया गया। इतना ही नहीं नशे में कई युवकों ने महिला डांसरों के साथ ठुमके भी लगाए। पार्टी आयोजन कि सोशल मीडिया पर तीन वीडियो वायरल हुई है जिनमें दोनों महिला अलग-अलग गानों पर डांस करती हैं। उनके साथ कई लोगों ने डांस करते हुए नोट भी उड़ाए। पार्टी आयोजन तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है। जबकि इंदिरापुरम थाना पुलिस रात में ही वायरल वीडियो की सत्यता जानने के लिए फार्म हाउस पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि फार्म हाउस में कोई नहीं था। संचालक ने पुलिस को बताया कि वायरल वीडियो जनवरी 2022 नए साल का है।
विज्ञापन

हुक्का गुड़ गुड़ाकर महिला डांसरों को देखते रहे लोग :
वीडियो में नजर आ रहा है कि कई टेबलो के बीच महिला डांसर ठुमके लगाती हैं और उनके आसपास बैठे युवक हुक्का गुड़ गुड़ाकर धुआं उड़ा रहे हैं। दूसरी तरफ फार्म हाउस में एक स्टॉल लगाकर वहां पर कोल्ड ड्रिंक के अलावा अन्य सामान भी परोसने का इंतजाम किया गया है। डीजे कोलम के पास केक और शराब की बोतल भी रखी नजर आई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर फर्म संचालक सुभाष यादव पर मुकदमा दर्ज किया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें