फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिबाबाद सब्जी मंडी समिति पर 18.25 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद सब्जी मंडी समिति पर 18.25 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

वसुंधरा। कूड़ा जलाने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पहली कार्रवाई करते हुए मंडी समिति पर 18.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही मंडी में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। नोटिस के बाद कोई कार्रवाई नहीं करने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यह कार्रवाई की है।
यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा ने बताया कि मंडी समिति को कई बार कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने और कूड़ा न जलाने का नोटिस दिया गया था। मगर इसके बाद भी बुधवार को मंडी में कूड़ा जलता मिला। इसके बाद मौके पर पहुंचकर टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से मंडी में कूड़ा जलाया जा रहा है। जिसके बाद मंडी समिति पर यह जुर्माना लगाया गया। प्रदूषण की रोकथाम के लिए एक अक्तूबर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू है। जिसके तहत कूड़ा जलाने पर रोक है लेकिन इसके बाद भी शहर में कूड़ा जलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला है नोटिस
मंडी समिति के सचिव विश्वेंद्र कुमार ने बताया कि जुर्माना लगाने का कोई नोटिस नहीं मिला है। इससे पहले भी यूपीपीसीबी की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला है। अगर कूड़ा जलाया जा रहा है तो मंडी में सफाई करने वाले ठेकेदार से जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें