फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को पीटने और बदसलूकी पर गुस्साए लोगों ने खोड़ा थाना घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को पीटने और बदसलूकी पर गुस्साए लोगों ने खोड़ा थाना घेरा
विज्ञापन

खोड़ा। युवती पर फब्तियां कसने के विरोध पर महिलाओं को घर से बाहर खींचकर पीटने के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए लोगों ने रविवार को खोड़ा थाने का घेराव किया। 30 मिनट तक थाने के गेट पर लोगों ने प्रभारी निरीक्षक और अन्य पुलिस कर्मियों का घेराव कर नारेबाजी की। आरोप है कि मुकदमा दर्ज करने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोपी खुलेआम घूमकर उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।
खोड़ा पुलिस के खिलाफ गुस्साए लोग दोपहर 12 बजे नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे। वहां परिवार के सदस्य और कालोनी के भड़के लोगों ने मुंशी कार्यालय तक नारे लगाए। थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग शांत नहीं हुए। इस बीच पुलिस कर्मियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई लेकिन समाज के लोगों ने गुस्साए लोगों को शांत कराकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देकर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कालोनी में रहने वाली युवती के घर के सामने आरोपी पक्ष का मेडिकल स्टोर है। वहां अक्सर शरारती तत्वों का जमावड़ा रहता है। इस बीच युवती किसी जरूरी काम से बाहर जाती है तो स्टोर मेडिकल स्टोर में बैठे युवक उसे देखकर अश्लील फब्तियां कसते हैं। वह जब इसका विरोध करती है तो युवक उसे अंजाम भुगतने की धमकी देते हैं। इससे युवती काफी डरी रहती है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी पक्ष के लोगों ने उनके घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट की और उसकी भाभी के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोग महिलाओं को घर से बाहर खींचकर पीटने लगे। इससे वह सभी लहूलुहान हो गए। इस मामले में महिला पक्ष की तरफ से तीन युवक और एक महिला के खिलाफ छेड़छाड़, बदसलूकी और मारपीट करने की धारा में मुकदमा कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार मिल रही थी अंजाम भुगतने की धमकी :
समाज के लोगों ने आरोपी पक्ष के लोगों पर पीड़ित परिवार को डराने व धमकाने का आरोप लगाया है। इससे कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकल रहा है। रविवार को समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार के घर सभा में घटना की निंदा की। इस बीच एकमत से निर्णय लिया गया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तार कर जेल नहीं पहुंचाया जाएगा। समाज के लोग पुलिस अधिकारियों से मिलकर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी पक्ष के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें