फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर एलसीडी की शार्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर एलसीडी की शार्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के अनीटेक अपार्टमेंट में एक फ्लैट के अंदर शनिवार रात अचानक कंप्यूटर एलसीडी में शार्ट सर्किट हो गया। चंद सेकेंड में आग तेजी से पूरे कमरे में फैल गई। परिवार के सदस्यों ने अग्निशमन उपकरणों से ही आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

साहिबाबाद अग्निशमन स्टेशन के अफसर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शालीमार गार्डन में निधि अपने पति आदित्य कुमार और बच्चों के साथ रहती हैं। रात करीब पौने आठ बजे घर के सदस्य कंप्यूटर पर काम कर रहे थे। इस बीच अचानक कंप्यूटर में शार्ट सर्किट हो गया जिससे एलसीडी भी जल गई और आग की लपटें तेजी से अन्य सामान में फैल गईं। सभी लोग शोर मचाते हुए बाहर की तरफ भागे। स्थानीय लोगों ने मदद कर अग्निशमन उपकरणों से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इस बीच अग्निशमन स्टेशन को सूूचना मिलने पर एक गाड़ी के साथ टीम भी पहुंच गई थी, लेकिन उससे पहले ही लोगों ने काबू पा लिया था। फिलहाल आग से घर का सामान ही जला है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें