फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय यूनानी संस्थान में मरीजों का इलाज शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनानी चिकित्सा संस्थान में शुरू हुआ इलाज
विज्ञापन

गाजियाबाद। कमला नेहरू नगर स्थित राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान में मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। ओपीडी में प्रतिदिन 50 से 60 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचने लगे हैं। सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. जमाल और डॉ. सलमा मरीजों का इलाज कर रहे हैं। डॉ. सलमा ने बताया कि संस्थान में 20 अक्तूबर से ओपीडी शुरू कर दी गई थी।
डॉ. जमाल ने बताया कि अस्पताल में फिलहाल 100 बेड की व्यवस्था है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को भर्ती करके उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान में 14 विभाग होंगे। यहां यूनानी पद्धति में परास्नातक और पीएचडी की शिक्षा भी दिलाई जाएगी। इनमें औषधि विकास, गुणवत्ता नियंत्रण, सुरक्षा मूल्यांकन और यूनानी चिकित्सा और प्रथाओं के वैज्ञानिक सत्यापन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। शोधार्थियों और चिकित्सा की पढ़ाई करने वालों के रहने के लिए यहां पर महिला और पुरुष हॉस्टल भी बनाया गया है। संस्थान के अंदर 425 कारों की पार्किंग की सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगलूरू से होगी निगरानी
गाजियाबाद राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान बंगलूरू के राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान की शाखा के तौर पर कार्य करेगा। संस्थान के सभी कार्यों की निगरानी बंगलूरू से की जाएगी। इस संस्थान में देश के अलावा विदेशों से आने वाले शोधार्थी यहां पर शोध कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें