गाजियाबाद के लोनी में चेकिंग कर रही पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे पशु तस्कर समेत दो बदमाशों को पुलिस ने अशोक विहार कॉलोनी और बंथला चिरोड़ी मार्ग से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तमंचे, बाइक, कारतूस बरामद किए हैं। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को देखकर बाइक सवार ने मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया, तो बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गोली बाइक सवार के पैर में लगी। पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम इरशाद उर्फ सोनू निवासी मुस्तफाबाद लोनी बताया है।
पुलिस के अनुसार बदमाश पशु तस्कर है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने अशोक विहार कॉलोनी से मुठभेड़ के बाद बदमाश लक्ष्य शर्मा निवासी राम विहार को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि बदमाश लूट की साजिश कर रहा था।