फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में विहिप के जिलामंत्री पर फायरिंग, आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में विहिप के जिलामंत्री पर फायरिंग, आरोपी दबोचा
विज्ञापन

खोड़ा।अर्चना एंक्लेव में सोमवार को दिवाली की रात करीब 11:45 बजे पुरानी रंजिश के चलते असलम नाम के युवक ने विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विकास मिश्रा पर तमंचा सटा दिया। गनीमत रही कि ट्रिगर दबाने पर गोली अंदर ही फंसी रह गई। शोर सुनकर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने आरोपी को तमंचे के साथ कुछ दूरी पर दबोच लिया। मंगलवार को पुलिस कार्रवाई नहीं होने से नाराज विहिप के कार्यकर्ता खोड़ा थाने पहुंचे। वहां उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विकास मिश्रा ने बताया कि वह दिवाली पर अपने परिचित संजय तिवारी से मिलने गए। वहां से वापस घर जाने लगे तो गली के कोने पर ही असलम नाम के आरोपी ने अचानक सामने से आकर उनके सीने पर तमंचा सटा दिया। वह घबरा गए और शोर मचा दिया। उनका कहना है कि आरोपी ने उनके ऊपर गोली चलाने के लिए ट्रिगर दबा दिया था लेकिन किसी वजह से गोली नहीं चली। इससे वह बाल-बल बच गए। उनका शोर सुनकर आरोपी तमंचा छोड़कर भागने लगा। भीड़ ने दौड़कर कुछ दूरी पर ही दबोच लिया। उसकी वहां जमकर पिटाई कर दी। उनका कहना है कि 2020 में उन्होंने आरोपी असलम के खिलाफ खोड़ा थाने में गांजा बेचने और अन्य मामले की रिपोर्ट कराई थी। इसके बाद से वह उनसे रंजिश रखने लगा था। इतना ही नहीं, पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी लेकिन वह क्षेत्र से बाहर भागा हुआ था। फिलहाल उन्होंने घटनास्थल से ही मामले की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम पर दी। खोड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को कब्जे में ले लिया। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत लेने के बावजूद आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे गुस्साए विश्व हिंदू परिषद के लोग एकत्रित हुए और मंगलवार सुबह खोड़ा थाने पहुंचे। आला अधिकारियों पर मामले की शिकायत पहुंचने पर पुलिस ने मंगलवार सुबह पौने बारह बजे हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर असलम से पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी के पास से चोरी की बाइक भी बरामद हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें