फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में कैब चालक ने की बदसलूकी, दंपती पर चढ़ाई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में कैब चालक ने की बदसलूकी, दंपती पर चढ़ाई कार
विज्ञापन

वैशाली। रामप्रस्थ ग्रीन निवासी ठाकुर अमित चौहान ने कौशांबी थाने में कैब चालक के खिलाफ बदसलूकी और टक्कर मारने का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

अमित चौहान का कहना है कि वह किसी रिश्तेदार के घर मिलने गए थे। वहां से वापस आने के लिए उन्होंने कैब बुक की थी। चालक उनके पास पहुंचा तो वह शराब के नशे में था। उन्होंने जब चालक को गाड़ी सही तरीके से चलाने के लिए कहा तो वह बदतमीजी करने लगा और बीच सड़क पर गाड़ी रोककर उन्हें जबरन नीचे उतार दिया। उसकी इस हरकत को देखकर पत्नी गाड़ी की फोटो खींच रही थीं कि आरोपी चालक ने गाड़ी को रिवर्स गियर में डालकर उनके ऊपर चढ़ा दी। इससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए। वह अस्पताल जाने के लिए सड़क किनारे उठे तो फिर दर्द की वजह से सीढ़ियों पर फिसल गए। पत्नी ने चालक को रोककर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी तब तक आरोपी चालक वहां से भाग गया। कौशांबी थाना प्रभारी प्रभात कुमार दीक्षित का कहना है कि गाड़ी नंबर से आरोपी कैब चालक को तलाश कर रहे हैं। उसे जल्द पकड़कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें