अगवा कर युवती से किया दुष्कर्म, दो पर रिपोर्ट दर्ज
मुरादनगर। बाइक सवार दो युवकों ने बाजार से सामान खरीदकर लौट रही युवती को अगवा कर लिया। नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे एक मकान में ले गए और दुष्कर्म किया। इतना नहीं उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पांच दिन पूर्व एक गांव निवासी युवती बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। बीच रास्ते में गांव निवासी बाइक सवार दो युवक मिले। उन्होंने युवती को गांव छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि युवकों ने गांव की तरफ बाइक न मोड़कर दूसरी दिशा में चल दिये। विरोध करने पर आरोपियों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर युवती को बेहोश कर दिया। कुछ समय बाद युवती को होश आया तो उसने अपने को एक कमरे में बिना कपड़ों के पाया। कमरे में ही युवक शराब पी रहे थे और निर्वस्त्र थे। आरोपियों ने युवती को धमकी दी कि शोर मचाया तो तेरी अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। युवकों ने बारी बारी से दोबारा युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों उसे एक होटल के सामने फेंककर फरार हो गए। किसी तरह युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर सोनू व नितीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।