फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की ग्रिल काटकर चार लाख के गहने और 40 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर की ग्रिल काटकर चार लाख के गहने और 40 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। पंचशील कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने मीडियाकर्मी हिमांशु सिंह के घर की ग्रिल काटकर अलमारी से चार लाख के गहने और 40 हजार नकदी चोरी कर ली। सुबह परिवार के सदस्यों की नींद खुलने पर उन्हें चोरी का पता चला। किसी को भी सोते समय चोरों की भनक नहीं लगी। साहिबाबाद थाना पुलिस को चोरी की शिकायत दी है।
विज्ञापन

हिमांशु सिंह ने बताया कि उनका तीन मंजिला घर है। पिछले दिनों मां बाहर गई थीं। जाते समय वह अपने कमरे का ताला लगाकर गई थीं। बृहस्पतिवार रात वह पत्नी और बच्चों के साथ खाना खाकर कमरे में सो गए। शुक्रवार सुबह पत्नी की नींद खुली। तो कमरे के बाहर और दूसरे कमरे के बेड पर सामान बिखरा पड़ा था। उनकी मां के कमरे का भी ताला टूटा था। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी उठे और मां के कमरे में गए तो वहां आलमारी का ताला टूटा था। अंदर रखे करीब चार लाख रुपये के गहने व 40 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उनका कहना है कि चोर ड्राइंग रूम की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुसे थे। उन्होंने चोरी की सूचना साहिबाबाद पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। उन्होंने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि घटनास्थल के पास सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें