फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड्डयन मंत्रालय में वरिष्ठ प्रबंधक समेत दो कारों से लैपटॉप और सामान चोरी

सार

उड्डयन मंत्रालय में वरिष्ठ प्रबंधक समेत दो कारों से लैपटॉप और सामान चोरीवैशाली।सर्विलांस टीम और थाना प्रभारी प्रभात कुमार दीक्षित व अन्य लोग पहुंचे।वहां सड़क किनारे गाड़ी कर वह दस मिनट के लिए रेस्तरां में चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उड्डयन मंत्रालय में वरिष्ठ प्रबंधक समेत दो कारों से लैपटॉप और सामान चोरी
विज्ञापन

वैशाली। शुक्रवार रात करीब आठ बजे डोसा फैक्टरी के बाहर चोरों ने उड्डयन मंत्रालय की वरिष्ठ प्रबंधक तूलिका तिवारी की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण सामान चोरी कर लिया। इससे पहले शाम को कौशांबी स्टेशन के नीचे युवक की कार से लैपटॉप और सामान चोरी होने के बाद वह थाने शिकायत देने पहुंचा। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तूलिका तिवारी पति रवि मिश्रा के साथ वसुंधरा सेक्टर-11 के द्रोणगिरी अपार्टमेंट में रहती हैं। रवि एक मीडिया हाउस में हैं। शुक्रवार रात पौने आठ बजे फोर्ड ईको स्पोर्ट्स गाड़ी से दोनों वैशाली सेक्टर-3 के डोसा फैक्टरी रेस्टोरेंट में गए थे। गाड़ी पार्किंग में खड़ी थी और वहां गार्ड भी था, बावजूद इसके चोर शीशा तोड़कर बैग चोरी कर ले गए। उसमें लैपटॉप, हार्ड ड्राइव, पर्स, पांच हजार की नकदी व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। दोनों खाना खाकर बाहर आए तो गाड़ी का शीशा टूटा देखकर पीसीआर की मदद से कौशांबी थाने की पुलिस को सूचना दी। सर्विलांस टीम और थाना प्रभारी प्रभात कुमार दीक्षित व अन्य लोग पहुंचे। घटनास्थल पर अंधेरे की वजह से सीसीटीवी फुटेज साफ नहीं आई। पुलिस का कहना है कि थाने पर एक युवक शिकायत लेकर पहुंचा था। उसने बताया कि वह कार से कौशांबी मेट्रो स्टेशन गया था। वहां सड़क किनारे गाड़ी कर वह दस मिनट के लिए रेस्तरां में चला था। चोरों ने शीशा तोड़कर लैपटॉप और अन्य सामान चोरी कर लिया। कौशांबी थाना प्रभारी प्रभात कुमार दीक्षित का कहना है कि शीशा तोड़कर सामान चोरी करने वाले गिरोह की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें