फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के बाद पत्नी को क्रिकेट बैट से पीटा, नाक तोड़ी

सार

झगड़े के बाद पत्नी को क्रिकेट बैट से पीटा, नाक तोड़ीवसुंधरा।कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं होता है।इस बात पर उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झगड़े के बाद पत्नी को क्रिकेट बैट से पीटा, नाक तोड़ी
विज्ञापन

वसुंधरा। सेक्टर-3 में घरेलू झगड़े के दौरान पति विनोद पटवाल ने पत्नी सुनीता को क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। आरोप है कि पति की पिटाई से महिला के नाक की हड्डी टूट गई। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में पति पर मुकदमा कराया है।
विज्ञापन

सुनीता ने बताया कि पति विनोद हमेशा छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करता रहता है। कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं होता है। इतना ही नहीं, वह ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ भी अभद्रता करता है। इस बात पर उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा। उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत करने के लिए कहा तो उसने क्रिकेट बैट से चेहरे पर कई बार चोट मारी, जिससे उनकी नाक की हड्डी टूट गई। बहन को इसका पता लगा तो उन्हें घायल अवस्था में तुरंत वसुंधरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि आरोपी विनोद को वसुंधरा सेक्टर-4 से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें