फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार में दी रकम वापस न मिलने पर घर के बाहर लगाया टेंट

सार

उधार में दी रकम वापस न मिलने पर घर के बाहर लगाया टेंटगाजियाबाद।उधार में दी रकम वापस नहीं मिलने पर राजनगर में व्यक्ति आरोपी के घर के बाहर टेंट लगा दिया।साथ ही दूध और सब्जी वालों को घर के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधार में दी रकम वापस न मिलने पर घर के बाहर लगाया टेंट
विज्ञापन

गाजियाबाद। उधार में दी रकम वापस नहीं मिलने पर राजनगर में व्यक्ति आरोपी के घर के बाहर टेंट लगा दिया। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें घर के अंदर किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा है, वहीं घर के मालिक व उनके परिवार का कोई सदस्य भी घर से बाहर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

राजनगर सेक्टर-नौ में प्रशांत त्यागी रहते हैं। शनिवार को उनके घर के बाहर टेंट लगाकर बैठे दो व्यक्तियों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति प्रशांत के घर कुछ सामान लेकर आता है तो टेंट में बैठा एक व्यक्ति उसे जाने से रोकता है। दोनों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होने के बाद व्यक्ति को वापस कर दिया जाता है। साथ ही दूध और सब्जी वालों को घर के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। थाना प्रभारी कविनगर अमित कुमार ने बताया कि प्रशांत ने कई लोगों से कर्जा ले रखा है। उन्हीं में से किसी ने अपने रुपये वापस लेने के लिए घर के बाहर टेंट लगा दिया है। दोनों को थाने में बुलाया गया था लेकिन नहीं आए। किसी ने भी मामले में तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें