फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चेकपोस्ट के पास महिला से लूटा मोबाइल

सार

पुलिस चेकपोस्ट के पास महिला से लूटा मोबाइलइंदिरापुरम।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे वह बच्चे को लेने के लिए शक्तिखंड के सेंट टेरेसा स्कूल जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस चेकपोस्ट के पास महिला से लूटा मोबाइल
विज्ञापन

इंदिरापुरम। शिप्रा मॉल के पास पुलिस चेकपोस्ट से आगे बाइक सवार लुटेरों ने इंदिरापुरम निवासी मंजू से दिनदहाडे़ मोबाइल लूट लिया। वह बच्चों को लेने के लिए पैदल ही जा रही थीं। अंडरपास की तरफ से आए लुटेरों ने अचानक उनके हाथ पर झपट्टा मार दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंजू साया गोल्ड एवेन्यू सोसायटी में रहती हैं। पति एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे वह बच्चे को लेने के लिए शक्तिखंड के सेंट टेरेसा स्कूल जा रही थीं। जैसे ही वह सोसायटी बाहर निकली अचानक किसी परिचित का फोन आ गया और वह बात करके आगे बढ़ती जा रही थीं। तभी पीछे से आए दो लुटेरों ने हाथ पर झपट्टा मारकर फोन लूट लिया। लुटेरों के धक्के से वह सड़क पर गिरने से बाल-बल बच गईं। उन्होंने लुटेरों को पकड़ने के लिए शोर मचाया लेकिन किसी राहगीर ने मदद नहीं की। उनका कहना है कि लुटेरों ने हेलमेट या मास्क नहीं पहना था। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। डायल-112 पर संपर्क नहीं होने पर वह नीतिखंड चौकी पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत दी। मंजू के मुताबिक, उन्होंने 35000 रुपये कीमत का फोन कुछ महीनों पहले ही खरीदा था। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि लुटेरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें