फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद हुआ गंगाजल, अब 151 नलकूप व 18 टैंकरों से मिलेगा पानी

सार

बंद हुआ गंगाजल, अब 151 नलकूप व 18 टैंकरों से मिलेगा पानीसाहिबाबाद।नगर निगम व जीडीए ने प्रताप विहार प्लांट बंद रहने के दौरान पर्याप्त पानी देने का दावा किया है।इससे त्योहारी सीजन में 20 दिनों तक लाखों लोगों की जेब ढीली होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंद हुआ गंगाजल, अब 151 नलकूप व 18 टैंकरों से मिलेगा पानी
विज्ञापन

साहिबाबाद। नगर निगम व जीडीए ने प्रताप विहार प्लांट बंद रहने के दौरान पर्याप्त पानी देने का दावा किया है। नगर निगम ने 11 छोटे, तीन बड़े नलकूप और जीडीए ने तीन नए नलकूप लगाकर अपने संसाधन बढ़ाए हैं जबकि आपात स्थिति में दोनों विभाग 18 टैंकरों से आपूर्ति करेगा। वैसे गंग नहर की सफाई होने से पहले 45 क्यूसेक गंगाजल टीएचए को मिल रहा था। अगले 20 दिनों तक इतनी मात्रा में पानी पहुंचाना जीडीए व नगर निगम अधिकारियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। वहीं त्योहारों पर गंगाजल आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में नाराजगी भी है।
पिछले साल गंग नहर की सालाना सफाई के दौरान नगर निगम ने वसुंधरा जोन में 91 छोटे व 24 बड़े नलकूप से पानी पहुंचाया था। इस बार नगर निगम 102 छोटे, 27 बड़े नलकूप और 18 टंकियों से पेयजल आपूर्ति करेगा। इनमें वसुंधरा एक व सेक्टर 15 वाले दो 15-15 एचपी पंप का निर्माण कराया गया है। इनसे 800 एलपीएम (लीटर पर मिनट) पानी मिलेगा। टंकियों की क्षमता भी नौ लाख लीटर से लेकर 26 लाख लीटर तक की है। वहीं जीडीए इंदिरापुरम में अपने 22 नलकूप और आठ टंकियों से पानी देगा। जीडीए के सात टंकियों की क्षमता 20 लाख लीटर व एक टंकी की क्षमता 25 लाख लीटर है। इनमें से तीन नलकूपों का हाल ही में बोरिंग कराया गया है।
विज्ञापन

हाईराइज सोसायटी के लोग बोतलबंद पानी को होंगे मजबूर
टीएचए की हाईराइज सोसायटी, अपार्टमेंट व घरों में करीब 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। गंगाजल नहीं मिलने से सबसे ज्यादा परेशानी हाईराइज व अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को होगी। वह नगर निगम व जीडीए का सप्लाई वाला पानी पीने में उपयोग नहीं करते हैं। उनको बोतलबंद पानी पर ही निर्भर रहना पड़ता है। जहां लोकल ब्रांड की 20 लीटर बोतल 40-50 रुपये तो वहीं नामी ब्रांड की बोतल 90-100 रुपये में मिलती है। इससे त्योहारी सीजन में 20 दिनों तक लाखों लोगों की जेब ढीली होना तय है। वहीं नहर सफाई के दौरान भी मेरठ के तीन रेगुलेटर चित्तौड़ा, सलावा व जानी से दिल्ली जल बोर्ड को प्रतिदिन 400 क्यूसेक गंगाजल दिया जाता रहेगा।
18 टैंकरों से देंगे पानी
नगर निगम गाजियाबाद के पास पांच-पांच हजार लीटर क्षमता के 74 टैंकर और नगर निगम वसुंधरा जोन के पास 15 टैंकर हैं जबकि जीडीए के पास चार-चार हजार क्षमता के तीन टैंकर हैं। पानी नहीं मिलने पर टीएचए में टैंकरों से भी पानी पहुंचाया जाएगा। फाल्ट होने या जरूरत पड़ने पर नगर निगम मोहननगर जोन व अन्य जोन से टैंकर मंगाकर पानी देने की व्यवस्था करेगा। वहीं वसुंधरा जोन के महाराजपुर गांव को छोड़कर सभी जगह पर पाइप लाइन से आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

इन संसाधनों से होगी आपूर्ति
129-नलकूप नगर निगम के
15-टैंकर नगर निगम के
18-टंकियां नगर निगम की
22-नलकूप जीडीए के
03-टैंकर जीडीए के
08-टंकियां जीडीए की
क्या बोले अधिकारी
-जीडीए अधिशासी आलोक रंजन ने बताया कि नलकूप व टैंकरों की मरम्मत करा दी गई है। सुबह में एक समय पानी दिया जाएगा। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-नगर निगम जलकल जेई सोमेंद्र तोमर ने बताया कि पुराने व नए नलकूप से भरपूर पेयजल आपूर्ति की जाएगी। बेहतर व्यवस्था के लिए टीमों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें