महिला से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पड़ोसी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मेडिकल कराकर महिला के बयान दर्ज करेगी। आरोपी फरार है।
सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र की एक बिल्डिंग में चार परिवार एक साथ किराये पर रहते हैं। इनमें एक 22 वर्षीय युवक भी अकेला रहता है। महिला का आरोप है कि शुक्रवार को उसके पति नौकरी पर गए थे। इस बीच वह अकेली थी। वह युवक के पास गरम मसाला लेने गई थी, तभी उसने दुष्कर्म किया। उसने दुष्कर्म की शिकायत करने को कहा तो उसके साथ मारपीट भी की गई। देर रात में पति घर आए तो उसने सारी बात बताई। शनिवार को दोनों टीला मोड़ थाने पहुंचे और पुलिस को आरोपी नितिन के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा कराया। थाना प्रभारी भुवनेश कुमार का कहना है आरोपी ई-रिक्शा चलाता है। उसकी तलाश की जा रही है।