फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार दिलाने के बहाने कारोबारी से 40 लाख रुपये हड़पे

सार

लग्जरी कार दिलाने के बहाने कारोबारी से 40 लाख रुपये हड़पेसाहिबाबाद।पहली बार उन्होंने गाड़ी खरीदने से मना कर दिया था।पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह का कहना कि पैसे लेनदेन के अलावा अन्य तथ्यों पर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लग्जरी कार दिलाने के बहाने कारोबारी से 40 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

साहिबाबाद। लोनी रोड टीला मोड़ क्षेत्र के कारोबारी तनुज कुमार मावी के साथ एक शातिर ने वस्तु विनिमय (बार्टर सिस्टम) के तहत लग्जरी गाड़ी बेचने के एवज में 40 लाख रुपये हड़प लिए। इस बाबत टीला मोड़ थाने में कारोबारी की पत्नी डॉ. मनीषा ने धोखाधड़ी का मुकदमा कराया है।
विज्ञापन

कारोबारी तनुज कुमार मावी ने बताया कि उनका डब्ल्यूएचओ सोसायटी, ग्रेटर नोएडा के फईसुदीन अहमद से पुरानी पहचान थी। एक दिन उसने वस्तु विनिमय के तहत 80 लाख रुपये में जगुआर गाड़ी दिलाने की बात की। पहली बार उन्होंने गाड़ी खरीदने से मना कर दिया था। इसके बाद भी वह उनसे पीछे पड़ा रहा और जबरन कार की फोटो दिखा दी। उन्होंने उसे बयाना के तौर पर करीब 40 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि शातिर ने उनके फोन पर लग्जरी गाड़ी के फर्जी कागजात तैयार भेज दिए और कुछ दिन में जगुआर डिलीवर कराने का आश्वासन दिया लेकिन उसने न तो रुपये वापस किए और जगुआर कार भी नहीं दी। इस बीच कारोबारी ने गाड़ी के कागजात चेक कराए तो पूरा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। इस मामले में डॉ. मनीषा ने पुलिस क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद से शिकायत की। जांच के बाद टीला मोड़ थाने में आरोपी फईसुदीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह का कहना कि पैसे लेनदेन के अलावा अन्य तथ्यों पर जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें