फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंजल मॉल में चल रहे बैंग-बैंग हुक्का बार पर छापा

सार

एंजल मॉल में चल रहे बैंग-बैंग हुक्का बार पर छापाकौशांबी।एंजल मॉल के अंदर चल रहे बैंग-बैंग अवैध हुक्का बार पर कौशांबी पुलिस ने छापा मारकर तीन युवकों को गिफ्तार किया है।पूर्व में भी पुलिस ने अवैध बार पर छापा मारा था, जिसमें कई युवकों को पकड़कर सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंजल मॉल में चल रहे बैंग-बैंग हुक्का बार पर छापा
विज्ञापन

कौशांबी। एंजल मॉल के अंदर चल रहे बैंग-बैंग अवैध हुक्का बार पर कौशांबी पुलिस ने छापा मारकर तीन युवकों को गिफ्तार किया है। दो महीने के अंदर पुलिस ने दूसरी बार कार्रवाई कर हुक्के का सामान भी बरामद किया है। पुलिस संचालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रभात कुमार दीक्षित ने बताया कि हुक्का बार से आदित्य निवासी भोवापुर कौशांबी, ब्रह्मा निवासी गोकुलपुरी दिल्ली और अरुण निवासी गंगेरी अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है। पूर्व में भी पुलिस ने अवैध बार पर छापा मारा था, जिसमें कई युवकों को पकड़कर सामान बरामद किया है। युवक पार्टी के नाम पर हुक्का बार में पहुंचे थे। वहां से 3 हुक्का, 3 हुक्का की प्लेट, 3 हुक्का की पाइप, 3 चिलम और 2 फ्लैवर्ड तम्बाकू बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि अवैध हुक्का बार का संचालक काफी समय से फरार चल रहा है। उसकी तलाश के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें