फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिवेटेड पर जन्मदिन के जश्न में मचाया हुड़दंग, की आतिशबाजी

सार

एलिवेटेड पर जन्मदिन के जश्न में मचाया हुड़दंग, की आतिशबाजी साहिबाबाद।इससे वायुमंडल में प्रदूषण तो फैला ही रहा था।वायरल वीडियो मोहित मेहता नाम के युवक ने अपने मोबाइल पर स्टेटस में लगाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलिवेटेड पर जन्मदिन के जश्न में मचाया हुड़दंग, की आतिशबाजी
विज्ञापन

साहिबाबाद। एलिवेटेड रोड पर जन्मदिन पार्टी मनाते कुछ युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बीच सड़क पर खड़ा होकर हाथ में पटाखों की पेटी लेकर आतिशबाजी कर रहा है जबकि उसके आसपास खड़े युवक गाना बजाकर डांस और हुड़दंग कर रहे हैं। गनीमत रही कि तेज रफ्तार वाहनों से कोई घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

वायरल वीडियो 33 सेकेंड का है। युवकों ने एक गाड़ी के बोनट पर केक रखे हुए थे जबकि काले रंग की शर्ट और नीली जींस पहने युवक ने हाथ में स्काईशॉट की पेटी पकड़ी हुई थी। वह बीच सड़क पर खड़ा होता है और ऊपर की तरफ पेटी करके पटाखे फोड़ रहा है। इससे वायुमंडल में प्रदूषण तो फैला ही रहा था। वीडियो में युवक केक को एक दूसरे पर फेंक रहे हैं और जमकर हुड़दंग मचा रहे हैं। इसी बीच, वह तेज रफ्तार गाड़ी में बैठकर वीडियो भी बनाते नजर आए। वायरल वीडियो मोहित मेहता नाम के युवक ने अपने मोबाइल पर स्टेटस में लगाया हुआ था। पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो साहिबाबाद या इंदिरापुरम थाना क्षेत्र का है, इसकी पहचान कर युवकों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें