शक्तिखंड-3 में घर के बाहर ही कपिल जैन की नई गाड़ी से चोरों ने टायर चोरी कर पुराने पहिए लगा दिए। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
कपिल जैन गुरुग्राम की निजी कंपनी में काम करते हैं। उनका इन दिनों घर से ही काम चल रहा है। इस वजह से गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। गाड़ी उन्होंने दो साल पूर्व ही खरीदी थी। उनका कहना है कि लगाए गए पुराने पहिए काफी बेकार हैं। उन्हें बदलवाकर ही गाड़ी चल पाएगी। इससे उन्हें 25 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है।
आरोप है कि इंदिरापुरम पुलिस को शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्हें काफी चक्कर काटने पड़े। थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज चेक कर चोरों की पहचान कर रहे हैं।