टीवी सीरियल देखकर समीर ने हत्या की बनाई थी योजना
लोनी। समीर ने टीवी सीरियल देखकर जान मोहम्मद की हत्या की योजना तैयार की थी। जब जान मोहम्मद को समीर के पत्नी से प्रेम संबंधों की खबर लगी तो दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ।
समीर खान और जान मोहम्मद दोनों दोस्त थे। दोनों ने करीब डेढ़ माह पूर्व मुस्तफाबाद कॉलोनी स्थित सिंदूर बनाने की फैक्टरी खोली थी। समीर खान का जान मोहम्मद के घर आना जाना शुरू हो गया था। इस दौरान समीर की जान मोहम्मद की पत्नी से दोस्ती हो गई। इसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान दोनों पक्ष पुलिस के सामने पहुंचे थे लेकिन दोनों में माफी के बाद समझौता हो गया था। इसके बाद दोनों ने अपना काम भी अलग-अलग कर लिए थे। समीर मजदूरी करने लगा और जान मोहम्मद एसी औरआरओ ठीक करने का काम करने लगा। समीर खान शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। हत्या में शामिल समीर के दोस्त सैफ अली भी शादीशुदा है जबकि अन्य आरोपी सुहैल का हाल ही में रिश्ता तय हुआ है। जान मोहम्मद के भाई नूर मोहम्मद ने समीर खान पर हत्या करने का शक जाहिर करते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने हत्या के एंगल पर जांच शुरू की तो, हत्या की सुुई समीर की तरफ जाने लगी। जान मोहम्मद का और किसी से विवाद नहीं था। पुलिस ने पिछले झगड़े से हत्या को जोड़कर जांच को आगे बढ़ाया।