फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक पूरे करने को करते थे लूटपाट, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शौक पूरे करने को करते थे लूटपाट, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

लोनी। ट्रॉनिका सिटी में युवक से बाइक, मोबाइल और नकदी लूटने वाले गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस ने सोमवार को निठोरा अंडरपास से गिरफ्तार किया है। लुटेरों के तीन साथी मौके से फरार हो गए हैं। लुटेरे मोदी नगर, गाजियाबाद, दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर लूटपाट कर चुके हैं।
विज्ञापन

लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरों के नाम सन्नी पाठक निवासी बालाजी मंदिर लोनी, दुर्गेश उर्फ शुभम निवासी राम विहार, सुहैल निवासी नवीन कुंज, प्रिंस निवासी ग्राम सिरौली, संतोष निवासी कृष्णा विहार है। वहीं गिरफ्तार लुटेरों के साथी शिवम पंडित, सौरभ और पोली उर्फ राजू निवासी राम विहार लोनी है। गिरफ्तार लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, चाकू, दिल्ली से लूटा मोबाइल, ट्रॉनिका सिटी से लूटी एक बाइक और 3 हजार रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में लुटेरों ने बताया कि 8 लड़कों का एक गैंग है। जो कूड़े के ढेर रेलवे अंडर पास के पास एकत्रित होकर लूट की योजना बनाते हैं। सभी अपने शौक पूरे करने के लिए अपराध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें