फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहा व्यापारियों ने वाणिज्य कर अधिकारी के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहा व्यापारियों ने वाणिज्य कर अधिकारी के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

साहिबाबाद। मोहन नगर स्थित राज्य कर भवन पर बुधवार की शाम बड़ी संख्या में लोहा व्यापारियों ने बैनर और पोस्टर के साथ मोहन नगर चेक पोस्ट पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने चेक पोस्ट पर तैनात असिस्टेंट कमिश्नर यूनिट-चार के सूरज सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। व्यापारियों ने ज्वाइंट कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार जैन ने बताया कि 21 अगस्त को गाजियाबाद से बड़ौत जा रही लोहे की एक गाड़ी को सभी वैध बिल और ई वे बिल होने के बावजूद जबरन धर्म कांटे पर तुलवाई, सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर मोहन नगर चेक पोस्ट में बंद कर दिया। अतुल जैन ने आरोप लगाया कि इस तरह से लोहा व्यापारियों का उत्पीड़न वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दस दिन पूर्व वह लोग एडिशनल कमिश्नर से मुलाकात कर मामले की जांच करके व्यापारी की गाड़ी छोड़ने की मांग की थी। पिछले दस दिनों में कोई जवाब नहीं मिलने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। प्रदर्शन में ब्रजनंदन गुप्ता, सुबोध गुप्ता, अमरीश जैन, मोहनलाल अग्रवाल, कपिल जैन, कपिल गर्ग, राजीव अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, सतीश चंद बंसल, अनुराग अग्रवाल, दीपक बंसल, अरुण बंसल, सुशील अग्रवाल, अरुण बंसल, मुकेश कुमार, संजय बंसल, ओमप्रकाश कंसल, बाबूलाल सेन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें