फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरे-पन्ने को नाले में फेंक सोना-चांदी ले जाती थी चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरे-पन्ने को नाले में फेंक सोना-चांदी ले जाती थी चोर
विज्ञापन

इंदिरापुरम। पुलिस ने एटीएस सोसायटी में हुई चोरी के मामले में दंपती गौतम शाह और उसकी पत्नी बंटी उर्फ पूजा उर्फ अंजली को सोमवार को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो हैरान रह गई। तआज्जुब दो वजह से हुआ। पहली तो यह कि बंटी ने बताया कि वह 200 चोरी कर चुकी है। दूसरा, उसने बताया कि वह गहने चुराकर उनमें से हीरे-पन्ने और मोती जैसे रत्नों को नाले में फेंक देती थी, क्योंकि उसकी नजर में ये दो-चार रुपये कीमत के पत्थर थे। सोना और चांदी को ले जाकर वह सुनार गुलशन को बेचती थी। इसके बाद पुलिस ने गुलशन को भी गिरफ्तार कर लिया। गौतम और बंटी से 30 हजार कैश जबकि गुलशन से चोरी के गहने बरामद हुए हैं।
बंटी ने पुलिस को बताया, उसे पांच से ज्यादा घरों में हीरे, पन्ने, मोती और मूंगे जड़े अंगूठी और लॉकेट मिले थे। इनमें 10 से ज्यादा नग थे। उसे यह पता नहीं था कि ये रत्न बहुत कीमती होते हैं। कुछ दिन पहले ऐसे रत्न गुलशन के पास देखे तो इनके बारे में पूछा। उसने इन्हें बहुमूल्य बताया, तब जाकर गलती का अहसास और पछतावा हुआ। उसने बचपन में गली में ऐसे रंगीन नग दो-चार रुपये में बिकते देखे थे। यह नहीं पता था कि वे असली नहीं थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 28 जुलाई को बंटी एटीएस सोसायटी में विपुल गोयल के घर साफ-सफाई के लिए घरेलू सहायिका बनकर गई थी। वहां उसने गौतम की बहन पूनम उर्फ प्रीति शाह के साथ मिलकर गहने व नकदी पर हाथ साफ कर लिया था। इसके बाद दोनों ऑटो से फरार हो गई थीं। पुलिस पूर्व में ही प्रीति शाह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उसके बाद बंटी उर्फ पूजा की तलाश चल रही थी।
घरेलू सहायिका बनकर चोरी
बंटी और प्रीति घरेलू सहायिका बनकर चोरी करती हैं। 2016 से अब तक 200 वारदात कर चुकी हैं। गुलशन चोरी का माल बेचता है। गिरोह की सदस्य शोभा ने पानीपत में एक अधिकारी के घर चोरी की थी। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया गिरोह की मदद एक महिला अधिवक्ता करती है। वह चोरी की रकम से पैसे लेकर इनकी कानूनी मदद करती है।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बनाया गिरोह
बंटी गिरोह के सभी सदस्य बिहार के भागलपुर और पंजवारा बांका के हैं। बंटी ने पड़ोस के लोगों को ही शामिल कर गिरोह बनया। यह एनसीआर में चोरी करता है। गौतम शाह पहले साहिबाबाद में मजदूरी करता था। वह दिल्ली में बंटी से मिला था। वहीं से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और 2021 में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद वह गिरोह में शामिल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें