फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील तोड़कर निर्माण करने पर सात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सील तोड़कर निर्माण करने पर सात पर केस दर्ज
विज्ञापन

इंदिरापुरम। जीडीए और आवास विकास परिषद ने सील तोड़कर अवैध निर्माण करने के मामले में सात निर्माणकर्ताओं समेत अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। इन बिल्डरों ने नोटिस देने के बाद भी निर्माण कार्य जारी रखा।
विज्ञापन

प्रवर्तन जोन छह के अवर अभियंता त्रिभुवन सिंह ने ज्ञानखंड-1 में भूखंड संख्या 246 के निर्माणकर्ता राजकुमार त्यागी और नीरज त्यागी ने मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य करने पर मुकदमा कराया गया है। प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण के मामले में 24 जून को सील किया था। बावजूद इसके दोनों लोगों ने सील तोड़कर निर्माण कार्य जारी रखा। दूसरे मामले में अभियंता वीरेंद्र कुमार पांडेय ने शक्तिखंड-2 के भूखंड संख्या-71 पर सुमन सेठी के खिलाफ मुकदमा कराया है। इस मामले में भी प्राधिकरण ने 4 जुलाई को भूखंड को सील किया था, जिसे तोड़कर अब निर्माण कर लिया गया है। आवास विकास परिषद के निर्माण खंड में अवर अभियंता रामकृष्णा गुप्ता ने वसुंधरा सेक्टर-11 बी के 68 नंबर प्लॉट पर हरिकिशन और विमलेश पर अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया है। अभियंता ने बताया कि अश्वनी कुमार चौधरी निवासी सेक्टर-2ए ने भूखंड पर अवैध निर्माण करके सैट बैक के कवर कर लिया है। वसुंधरा सेक्टर-2ए की वंदना शर्मा और अन्य के खिलाफ अवैध निर्माण कार्य कराने पर केस दर्ज कराया है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया अवैध निर्माण के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें