फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के कर्मी की लूटी कार, 30 मिनट में बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के कर्मी की लूटी कार, 30 मिनट में बरामद
विज्ञापन

लोनी। खजुरी पुश्ता मार्ग पर शनिवार रात दो लोगों ने ऊर्जा निगम के कर्मचारी कमल सिंह की कार लूट ली। लूट की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। करीब 30 मिनट बाद पुलिस ने कार को पावी से बरामद कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कमल सिंह ने बताया कि वह खजुरी पुश्ता मार्ग होकर जा रहे थे। इस दौरान वह कार सड़क किनारे खड़ी कर कुछ काम करने लगे। रात करीब साढ़े 11 बजे दो संदिग्ध आए और उनकी कार की चाबी ली और कार लेकर भाग गए। लूट के बाद उन्होंने तुंरत पुलिस को सूचना दी। पुलिस कार का रंग, गाड़ी नंबर और हुलिया लेकर जांच में जुट गई। करीब 30 मिनट बाद पुलिस को कार खरखड़ी गांव मार्ग पावी की तरफ जाती हुई नजर आई। पुलिस ने पीछा कर दो संदिग्धों को कार सहित पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने कमल सिंह को थाने बुलाया। उन्होंने अपनी कार को पहचान लिया। उन्होंने दोनों के खिलाफ ट्रॉनिका सिटी थाने में तहरीर दी है। सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों शातिर लूट के बाद कार को ठिकाने लगाने ले जा रहे थे। अभी दोनों से पूछताछ की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें