फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: फेसबुक पर वीडियो डालकर मुख्यमंत्री और नोएडा सांसद को धमकी देने वाला गिरफ्तार

Tue, 23 Aug 2022 01:21 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने अपील की है कि क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश ना की जाए, ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकांत त्यागी के समर्थन में अपनी फेसबुक आईडी से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और नोएडा सांसद महेश शर्मा को धमकी देने वाले लोनी के प्राइवेट अस्पताल के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया पर चार से पांच वीडियो वायरल हुए। यह वीडियो लोनी के एक प्राइवेट अस्पताल संचालक राहुल त्यागी का है। वीडियो में राहुल नोएडा के श्रीकांत त्यागी का समर्थन करता हुआ नजर आ रहा है। राहुल के हाथ में एक चाकू है। वह चाकू लेकर नोएडा सांसद महेश शर्मा और यूपी के सीएम को गाली दे रहा है। उन्होंने वीडियो में दोनों को जान से मारने की बात कही है।

कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी एसआई नरेंद्र सिंह ने मामले में क्षेत्र का माहौल खराब करने, आपत्तिजनक वीडियो डालने समेत अन्य आरोप में लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने अपील की है कि क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश ना की जाए, ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें