फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: इंजीनियर के बंद फ्लैट की जाली काटकर आभूषण और नकदी चोरी

Mon, 22 Aug 2022 01:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

माना जा रहा है कि चोर को सीसीटीवी फुटेज की जानकारी थी। लिहाजा वह उस तरफ नहीं गया, जहां कैमरे लगे थे। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि सोसायटी के सभी कैमरों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैभवखंड की एचआरसी प्रोफेशनल सोसायटी में चोरों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमरीश शर्मा के बंद फ्लैट की बालकनी से गेट की जाली काटकर तीन लाख के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। इंजीनियर का परिवार रक्षाबंधन पर मध्य प्रदेश में पैतृक गांव और ससुराल गया था। शनिवार को घर लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। इंजीनियर ने किसी जानकार के ही चोरी में शामिल होने का शक जाहिर किया है। इंदिरापुरम थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोर की पहचान कर रही है।

विज्ञापन


अमरीश नोएडा की निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर और कंसल्टेंट हैं। वह 10 अगस्त को परिवार के साथ मध्य प्रदेश में पैतृक गांव गए थे। वहीं से रक्षाबंधन पर ससुराल चले गए। इस बीच चोरों ने बालकनी से गेट की जाली काटकर कमरों में रखी अलमारी का ताला भी तोड़ दिया फिर वहां से कानों के सोने की तीन बाली, बेटी की नाक की लौंग, बच्ची के पैरों की चार जोड़ी पायल, पत्नी की पायल, सोने की चेन और उसमें लगा गणेश का पेंडेंट, तीन जोड़ी सोने की चूड़ियां, चांदी के 35 सिक्के व 2000 रुपये नकद चोरी कर लिए। शनिवार को इंजीनियर का परिवार घर लौटा तो गेट की जाली कटी देखकर उनके होश उड़ गए। फ्लैट में अंदर जाकर देखा तो कपड़े और सारा सामान बिखरा था।

उन्होंने शक जाहिर किया है कि अपार्टमेंट में कारपेंटर का काम चल रहा है। ऐसे में चोरी में किसी जानकार का ही हाथ हो सकता है। चोर की पहचान करने के लिए उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें सिर्फ जाली काटने और अलमारी का लॉक तोड़ने की आवाज आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें