फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा लूटता था, साली खरीदती थी मोबाइल, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीजा लूटता था, साली खरीदती थी मोबाइल, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

इंदिरापुरम। बोन्ची गिरोह में शामिल जीजा और उसकी साली समेत पांच लुटेरे बृहस्पतिवार सुबह कनावनी पुलिया के पास इंदिरापुरम पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सरगना आसिफ उर्फ बोन्ची उर्फ सलमान जनपद की 26 से अधिक घटनाओं में पिछले कई माह से वांछित चल रहा था। उसकी छोटी हाइट की वजह से लोग उस पर लूट करने का शक नहीं कर थे। गिरोह अभी तक दिल्ली-एनसीआर में 100 से अधिक लूटपाट की घटनाएं कर चुका है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा, तीन चाकू, लूटे गए दो मोबाइल फोन, 7500 रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि गिरोह का सरगना आसिफ उर्फ बोन्ची काफी शातिर है। गिरोह के सदस्य अलग-अलग बाइक से दिल्ली बॉर्डर की कालोनियों में दिनदहाड़े लूट करते थे। टीम ने घेराबंदी कर सलमान उर्फ कोलम निवासी जवाहर मस्जिद के पास शहीद नगर, मोइन मलिक उर्फ मोनी निवासी ब्रह्मपुरी उस्मानपुर दिल्ली. सीमा उर्फ बाजी निवासी काशिम बिहार व उसके जीजा नरेश उर्फ हड्डी निवासी तोताराम पहला पुस्ता दिल्ली को दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में बताया कि सलमान, आसिफ, नरेश और मोइन चारों मिलकर बाइक से मोबाइल फोन लूट लेते थे। दिनभर में चार से पांच मोबाइल इकट्ठा करने के बाद नरेश उर्फ हड्डी उन्हें अपनी साली सीमा उर्फ बाजी को 800 से 4 हजार रुपये तक में बेच देता था। फिर सीमा उन मोबाइल को अलग-अलग बाजार में पार्ट्स के साथ बेचकर मोटा मुनाफा कमाती थी। गिरोह का सरगना अपने बचाव में सीमा को भी साथ रखता था जिस जगह पर वह पकड़ा जाता था तभी सीमा वहां पहुंचकर मोबाइल गायब कर देती थी। वहीं कई घटनाओं में लोगों को बोन्ची की हाइट मात्र करीब साढे चार फुट होने की वजह से शक भी नहीं होता था। करीब 16 दिन पूर्व बोन्ची ने कोलम के साथ मिलकर जयपुरिया सनराइज ग्रीन के पास एक लड़की से आई फोन लूट लिया था। एक माह पूर्व नरेश उर्फ हड्डी व मोइन मलिक ने शक्तिखंड-2 में रियलमी फोन लूटा था।
विज्ञापन

गिरोह के हर सदस्य पर दर्ज है मुकदमा
इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि गिरोह के हर सदस्य पर मुकदमा दर्ज है। सरगना आसिफ उर्फ बोन्ची पर इंदिरापुरम, दिल्ली, कौशांबी, कविनगर और साहिबाबाद थाने में 26 मुकदमे हैं जबकि सलमान उर्फ कोलम पर सात मुकदमे, नरेश उर्फ हड्डी पर चार, मोइन के खिलाफ छह तो सीमा उर्फ बाजी पर दो मुकदमे इंदिरापुरम थाने में लिखे हुए हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि सीमा राहगीरों को भी मोबाइल 150 से 1200 रुपये तक में बेच देती थी। फिर उसके पैसों का सभी के बीच बंटवारा होता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें