फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 वीं मंजिल से कूदकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
16 वीं मंजिल से कूदकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक की पंचशील वेलिंगटन सोसायटी में बुधवार देर रात बीएसएनएल के रिटायर्ड मैनेजर ने 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पिछले काफी दिनों से वह अवसाद में चल रहे थे। ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने शव को देखकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विनोद शंकर 65 सोसायटी के तीन नंबर टावर के1608 नंबर फ्लैट में अपनी पत्नी विमला के साथ रह रहे थे। कुछ दिन पहले ही वह पत्नी समेत सोसायटी में रहने आए थे। बुधवार को करीब सवा दो बजे ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने टावर के नीचे किसी केगिरने की आवाज सुनी। जब तक गार्ड उनके पास पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

देर रात होने केचलते गार्ड ने सोसायटी के लोगों को जगाकर बुजुर्ग केबारे में जानकारी दी। इसके बाद उनकी शिनाख्त हो पाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विजय नगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि लोगों और परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आत्महत्या का मामला मान कर चल रही है। दुर्घटनावश पैर फिसलने की वजह से भी गिरने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

चार दिन पहले ही अमेरिका से आए थे
विनोद शंकर का एक बेटा निजी कंपनी में कार्यरत है और पास केही एक नंबर टावर में परिवार केसाथ रहता है। वहीं दूसरा बेटा अजनारा और तीसरा बेटा अमेरिका में परिवार के साथ रह रहा है। चार दिन पहले ही वह अमेरिका में रह रहे बेटे से मिलकर वापस आए थे। लोगों का कहना है कि वह देर रात सोसायटी में टहलते रहते थे। पिछले काफी दिनों से वह अवसाद में चल रहे थे। लोगों से बात करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें