वैशाली सेक्टर-2 में चोरों ने विदेश में रहने वाली महिला ललिता श्रीवास्तव के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर गहने और नकदी समेत दो लाख का सामान चोरी कर लिया। उनकी बेटी ने कौशांबी थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान कर रही है।
वैशाली निवासी रिषिका ने बताया कि पड़ोस में उनकी मां का भी फ्लैट है। पिछले काफी समय से मां हंगरी में रह रही हैं। घर पर ताला लगा हुआ था जिसकी देखभाल वह करती हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने 15 अगस्त की रात को फ्लैट से 15 हजार रुपये की नकदी, 40 हजार कीमत का लैपटॉप, 50 हजार की घड़ी, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, बैंक की स्टेटमेंट व चेकबुक के अलावा 50 हजार कीमत के गहने चोरी कर लिए। उन्होंने सामान बिखरा देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में नशेड़ियों का आना-जाना लगा रहता है जो रात को मौका मिलते ही बंद फ्लैटों का ताला तोड़कर चोरी कर लेते हैं।