फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: खोड़ा में राष्ट्रध्वज के अपमान पर एक और मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 18 Aug 2022 01:51 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

इस मामले में रजनीश कुमार की लिखित शिकायत पर खोड़ा थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज हुआ। खोड़ा थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिव पार्क में राष्ट्रध्वज के अपमान की वीडियो वायरल होने के मामले में एक ओर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इससे पहले खोड़ा नगर पालिका के अवर अभियंता मदनपाल सिंह ने भी मुकदमा कराया था। उनका कहना था कि जिस गाड़ी में तिरंगे रखे थे वो कूड़े की गाड़ी नहीं थी।

विज्ञापन


वायरल वीडियो करीब एक मिनट की थी जो वार्ड नंबर-12 शिव पार्क मेन रोड के बाजार की बताई गई। वीडियो में तीन कर्मचारी थे, इनमें से दो कर्मचारियों ने कूड़े वाली गाड़ी में कई राष्ट्रध्वज रखे हुए थे जबकि तीसरा युवक रिक्शा के ऊपर खड़े होकर एक खंभे पर तिरंगा लगा रहा था। लोगों ने राष्ट्रध्वज के अपमान की वीडियो मोबाइल में बना ली। संघर्ष समिति के अध्यक्ष रजनीश कुमार झा का कहना था कि राष्ट्रध्वज के अपमान से काफी ठेस पहुंची।

नगर पालिका के अधिकारियों के निर्देश पर तिरंगे झंडे लगाए गए लेकिन कर्मचारियों को राष्ट्रध्वज रखने के लिए कोई साफ गाड़ी नहीं दी। उनका आरोप था कि कर्मचारियों ने जब कूड़ा ढोने वाली रिक्शा में तिरंगों को रखा था तब भी अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता या अन्य अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें