फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: कोरियर भेजने के नाम पर खाते से निकाले 93 हजार रुपये, ऐसा झांसा देकर ठगी को दिया अंजाम

Thu, 18 Aug 2022 01:48 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

शातिर ने फोन हैक कर लिया और उनके खाते से 93,345 रुपये निकाल लिए। थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि साइबर सेल की मदद से शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय नगर के प्रताप विहार निवासी निशा बोरा से शातिरों ने कोरियर पुणे भिजवाने के नाम 93 हजार रुपये निकाल लिए। शातिरों ने पांच रुपये का रिएक्टीवेशन चार्ज जमा करने का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया। मोबाइल पर राशि कटने के मेसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला।

विज्ञापन


निशा ने बताया कि उन्होंने कोरियर से कुछ सामान पुणे भेजा था। जिसे उन्होंने कोरियर कंपनी की साइट पर ट्रैक किया तो उनके पास अनजान नंबर से एक फोन कॉल आई। जिसने कहा कि आपका कोरियर वापस डिलीवरी हब पर आ गया है। इसे आगे पुणे भेजने के लिए रिएक्टीवेशन कराना होगा इसके लिए पांच रुपये का भुगतान करना होगा। शातिर ने इसके लिए उनके पास एक लिंक भेजा। उन्होंने लिंक खोलकर पांच रुपये का भुगतान किया तो शातिर ने उनका फोन हैक कर लिया और उनके खाते से 93,345 रुपये निकाल लिए। थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि साइबर सेल की मदद से शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

ब्लू टूथ ऑर्डर करने पर हुई ठगी
विजय नगर के प्रताप विहार रेलवे कॉलोनी निवासी विपिन कुमार से शातिरों ने ऑनलाइन ब्लू टूथ ऑर्डर कराकर साढ़े आठ सौ रुपये ठग लिए। विपिन ने कस्टमर केयर पर कॉल कर शिकायत की शातिर गाली-गलौज करने लगे। मामले में विपिन ने विजय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


टिकट रद्द कराने के नाम पर 16500 ठगे
विजय नगर के रहने वाले रोहित त्यागी से शातिरों ने ट्रेन का रद्द टिकट का रिफंड कराने के नाम पर 16500 रुपये ठग लिए। शातिरों ने रोहित को लिंक भेजकर फोन हैक करके वारदात की। रोहित ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन ट्रेन की टिकट बुक की थी। जिसे उन्होंने रद्द करा दी लेकिन रिफंड नहीं आया। इसके लिए उन्होंने इंटरनेट पर सर्च किया तो अनजान नंबर से उनके पास एक फोन कॉल आई। कॉलर ने उन्हें रेलवे की मिलजुलती साइट जोटफार्म डॉट कॉम नामक लिंक भेजकर खुलवाया और फोन हैक कर लिया। शातिरों ने झांसे में लेकर उनका पेटीएम खुलवाया और उनके खाते से सारी रकम साफ कर दी।

पैन कार्ड डिलीवरी करने के नाम पर 7500 ठगे
विजय नगर के सेक्टर-9 निवासी प्रियंका से शातिरों ने पैन कार्ड जल्दी डिलीवर करने के नाम पर साढ़े सात हजार रुपये ठग लिए। प्रियंका का कहना है कि उन्होंने अपना पैन कार्ड बनवाया था। जिसे वह ऑनलाइन ट्रैक कर रही थीं। इसी बीच उनके पास एक अनजान नंबर से फोन कॉल आई। कॉलर ने पैन कार्ड जल्दी डिलीवर कराने का झांसा दिया। कॉलर ने इसके लिए साइट पर पांच रुपये का भुगतान करने की बात कही। इसके लिए उनके पास एक लिंक आया। उन्होंने लिंक खोलकर पांच रुपये का भुगतान किया तो तीन बार में उनके खाते से रुपये निकल गए।

ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के नाम पर खाते से निकाले 13 हजार
कविनगर के शास्त्रीनगर निवासी राजेंद्र प्रसाद शर्मा से शातिरों ने चिकित्सक का ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट कराने के नाम पर उनके खाते से 13300 रुपये निकाल लिए। राजेंद्र प्रसाद शर्मा का कहना है कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब चल रही है। उपचार के लिए उन्होंने ऑनलाइन चिकित्सक सर्च किया तो उनके पास अनजान नंबर से फोन कॉल आई। कॉलर ने चिकित्सक की अप्वाइंटमेंट लेने के लिए पांच रुपये का भुगतान करने की बात कही। इसके लिए उनके पास लिंक भेजा। उन्होंने लिंक खोला तो शातिरों ने उनका फोन हैक कर लिया और खाते से रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें