फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रास्ते से बाइक हटाने को कहा तो ट्रैफिक पुलिस कर्मी की फाड़ी वर्दी, शाहनवाज गिरफ्तार

Sat, 13 Aug 2022 01:06 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, इंदिरापुरम।

सार

इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन की शाम छिजारसी (एनएच-9) पर सड़क के बीच बाइक लेकर खड़े चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी बबलू कुमार से अभद्रता के बाद उनकी वर्दी फाड़ दी। ट्रैफिककर्मी ने उससे बाइक हटाने के लिए कहा था। इस पर उसने अचानक गाली-गलौज कर हमला कर दिया। इंदिरापुरम पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर बाइक अपने कब्जे में ले ली।

विज्ञापन


सिपाही बबलू कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे बसों के इंतजार में कई सवारियां खड़ी थीं। तभी एक बाइक सवार ने बीच सड़क पर अपनी दोपहिया खड़ी कर दी। उन्होंने रास्ता बाधित होने पर चालक से बाइक हटाने के लिए कहा लेकिन उसने बातों को अनसुना कर दिया। इसके बाद वह नो एंट्री में बाइक का चालान काटने की कार्रवाई करने लगे तो चालक ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने मारपीट के दौरान वर्दी भी फाड़ दी। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की सूचना दी।

उनका आरोप यह भी है कि चालक ने मारपीट के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। वहां मौजूद अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तुरंत चालक को पकड़ लिया। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसकी पहचान शाहनवाज निवासी बहरामपुर विजयनगर के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें