दुकान पर खड़े युवक के पैर में मारी गोली
गाजियाबाद। मसूरी क्षेत्र की इंद्रगढ़ी निवासी सचिन के पैर में वहीं के रहने वाले प्रशांत उर्फ मोगली ने तमंचे से गोली मार दी। इससे सचिन के घुटने में चोट आई है। प्रशांत ने यह वारदात तब की जब वह अपने पिता के साथ दुकान पर बैठा था। पीड़ित के पिता ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इंद्रगढ़ी के रहने वाले महेंद्रपाल का कहना है कि वह 11 अगस्त को बेटे सचिन के साथ दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान इंद्रगढ़ी का ही रहने वाला प्रशांत उर्फ मोगली वहां आया और उनके बेटे सचिन के पैर में तमंचे से गोली मार दी, जिससे सचिन के घुटने में चोट आई है। गोली चलने से आसपास से लोग आ गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। साथ ही तमंचा व कारतूस भी पुलिस को दे दिया। मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद पंत का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।