शहीद नगर के नाले में बुधवार को गोवंश मिलने से लोगों का गुस्सा भड़क गया। नाराज लोगों ने एकत्रित होकर हंगामा किया लेकिन पुलिस ने समझाकर शांत करा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाले में पीछे से बहकर गोवंश आए हैं। इसकी जांच के लिए टीम लगी है। पूर्व पार्षद ने साहिबाबाद थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व पार्षद योगेश चौधरी ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे नाले में एक गोवंश मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा कि नाले में गोवंश बह रहा था। पुलिस ने लोगों की मदद से किसी तरह नाले से गोवंश निकालकर कब्जे में लिया। वहीं, शाम को फिर एक ओर गोवंश मिलने से माहौल गर्मा गया।
सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों गोवंश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। उनका मानना है कि नाला दिल्ली की तरफ से आ रहा है ऐसे में गोवंश वहीं किसी इलाके से आए होंगे।