फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोज हत्याकांड: एक शादी करती और कुछ दिन बाद पति को छोड़ देती थी प्रीति, चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 11 Aug 2022 01:42 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

फिरोज के परिजनों का तो यहां तक दावा है कि वह धर्म परिवर्तन करके रुखसार बनने के बाद उससे भी निकाह कर चुकी थी। इसी दावे से पुलिस का माथा ठनक गया है। प्रीति ने हत्या की वजह फिरोज का शादी से इनकार बताई थी। अगर शादी हो चुकी थी तो हत्या के पीछे कुछ और कहानी हो सकती है जो उसने नहीं बताई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद के तुलसी निकेतन में छह अगस्त को उस्तरे से गला रेतकर लिव-इन-पार्टनर फिरोज की हत्या करने की आरोपी प्रीति 2015 से 2017 तक तीन साल में तीन शादियां कर चुकी थी। वह एक शादी करती और कुछ दिन बाद पति को छोड़ देती। इसी तरह तीन पति छोड़ दिए थे। फिरोज के परिजनों का तो यहां तक दावा है कि वह धर्म परिवर्तन करके रुखसार बनने के बाद उससे भी निकाह कर चुकी थी।
विज्ञापन


इसी दावे से पुलिस का माथा ठनक गया है। प्रीति ने हत्या की वजह फिरोज का शादी से इनकार बताई थी। अगर शादी हो चुकी थी तो हत्या के पीछे कुछ और कहानी हो सकती है जो उसने नहीं बताई। इसी को जानने के लिए पुलिस जेल में जाकर उससे पूछताछ करेगी। पुलिस का यह भी मानना है कि जैसे वह तीन पतियों को छोड़ चुकी थी, वैसे ही अगर फिरोज शादी के लिए राजी नहीं हो रहा था तो वह उसे छोड़कर जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें