पांच साल की उम्र में उठ गया था मां का साया
टीला मोड़ थाना पुलिस ने बताया कि जब प्रीति की उम्र पांच साल की थी तो उसकी मां संसार से चल बसी थी। प्रीति के दो भाइयों में से एक भाई की कैंसर से मौत हो चुकी है। उसके पिता के बारे में भी किसी को नहीं पता है। फिलहाल प्रीति का पति दिल्ली के हर्ष विहार में रहकर ऑटो चलाने का काम करता है। प्रीति चार साल से बिना तलाक दिए पति से अलग रह रही थी।
प्रीति ने फिरोज से ही चलाना सीखा था उस्तरा
फिरोज नाई की दुकान पर काम करता था। फिरोज ने प्रीति को उस्तरा चलाना सिखाया था। अफसोस की बात यह रही कि फिरोज के उस्तरा चलाना प्रीति को सिखाना भारी पड़ गया।