फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी में प्लाइवुड के नीचे दबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी में प्लाइवुड के नीचे दबकर मजदूर की मौत
विज्ञापन

लोनी। बंथला मार्ग प्रेमनगर कॉलोनी के सामने हार्डवेयर की दुकान में प्लाइवुड में दबने से घायल हुए एक मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई है। परिजनों ने परिजनों ने मजदूर गुलफाम, दुकान मालिक इसरार और ठेकेदार हाजी हाशिम के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चांद मस्जिद मुस्तफाबाद कॉलोनी में नूर मोहम्मद परिवार के साथ रहते हैं। वह लकड़ी का काम करते हैं। उनका बेटा नदीम (26) लोनी प्रेमनगर कॉलोनी के सामने बंथला मार्ग स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में काम करता था। 17 जुलाई को वह रोज की तरह काम पर गया था। वह दुकान पर अन्य मजदूर के साथ सामान उठा रहा था। आरोप है कि उससे क्षमता से अधिक प्लाइवुड का भार उठवाया गया। जिससे वह प्लाइवुड के नीचे दब गया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। हालात में सुधार नहीं होने पर उसे आरएमएल दिल्ली रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लोनी कोतवाली प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

ढाई माह बाद होनी थी शादी
नदीम परिवार की देखरेख करता था। नदीम की मौत के बाद परिवार पर अब संकट आ गया है। पिता नूर मोहम्मद ने बताया कि नदीम का तीन माह पहले ही रिश्ता तय हुआ था। अक्तूबर में शादी होनी थी। लड़की वालों ने शादी के लिए मैरिज होम बुक कर लिया था।
विज्ञापन

प्लाइवुड गिरने का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर प्लाइवुड गिरने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि नदीम प्लाइवुड पकड़ रहा था जबकि उसका एक साथी लगातार प्लाइवुड गिरा रहा है। आसपास के लोगों ने नदीम के ऊपर पड़ी प्लाइवुड को हटाकर उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें