फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद में दूसरी मंजिल से गिरे युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नींद में दूसरी मंजिल से गिरे युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

लोनी। बंथला राम एंक्लेव कॉलोनी में बुधवार देर रात दूसरी मंजिल की छत पर सो रहा युवक नींद में नीचे गिर गया। परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

कॉलोनी में मामचंद परिवार के साथ रहते हैं। इनके बेटे बब्लू कुमार (35) ड्रायवर थे। पुलिस के अनुसार लाइट नहीं आने पर बब्लू गर्मी के चलते मकान की दूसरी मंजिल की छत पर सोने चले गए थे। छत पर वाउंड्रीवाल नहीं है। बुधवार देर रात वह नींद में छत से नीचे गिर गए। बब्लू गंभीर रुप से घायल हो गए। परिवार के सदस्य बब्लू को लेकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में पहुंचे। बृहस्पतिवार दोपहर बब्लू की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। लोनी कोतवाली एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। जीटीबी अस्पताल से पुलिस को घटना के बारे में पता चला। पुलिस मौके पर पहुंची थी, परिवार के लोगों से बात की। मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें